Sunday, March 15, 2026

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में जुड़ा नया नाम, जानिए कौन है…

RANCHI कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अब एक और नाम जुड़ने जा रहा है,जो नया नाम सामने आ रहा है वो है झारखण्ड से. झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। त्रिपाठी शुक्रवार को दिल्ली में नामांकन करेंगे। उन्होंने नामांकन पत्र भी खरीद लिया है। त्रिपाठी ने एक बातचीत  में बताया कि वो  राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए वह काफी गंभीर हैं.

 राजनीति में आने से पहले कृष्णानंद त्रिपाठी एयरफोर्स में थे। सेना की नौकरी छोड़कर वह सियासत में आए और साल 2005 में कांग्रेस के टिकट पर पहली बार डालटनगंज सीट पर चुनाव लड़े। लेकिन इंदर सिंह नामधारी के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2009 में फिर डालटनगंज सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे और चुनाव जीते। विधायक बनने के बाद उन्हें राज्य सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री बनने का मौका मिला।

Share This Post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles