Saturday, March 14, 2026

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अर्जुन मुंडा के आवास पर हुआ महाभोग का आयोजन, रघुवर दास सहित कई राजनीतिक हस्तियां पहुंचे

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा हर साल अपने आवास पर काली पूजा के अवसर पर महाभोग का आयोजन करते हैं। इसमें सिर्फ जमशेदपुर ही नहीं राज्य भर से हजारों लोग पहुंचते हैं। राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक जगत के लोग हर साल प्रसाद ग्रहण करने आते हैं। केंद्रीय मंत्री सत्ता में रहे अथवा ना रहे उनके घर भोग ग्रहण करने हर साल पहुंचते हैं।लगभग 15 हजार लोगों का जुटे थे। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी केंद्रीय मंत्री के आवास पहुंचे। अर्जुन मुंडा ने रघुवर दास का गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हें महाकाली का भोग ग्रहण कराया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने देशवासियों को काली पूजा की शुभकामनाएं दी। कहा वैश्विक त्रासदी के बाद देश और दुनिया के लोग नए सिरे से खुद को स्थापित करने में जुटे हैं। पर्व-त्योहार के बहाने गिले-शिकवे भूलकर मिलने-मिलाने का पुराना चलन जारी है। उन्होंने भोग ग्रहण करने पहुंचने वाले लोगों के प्रति आभार प्रकट की।

HOME YOUTUBE

Share This Post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles