मेसी ने पिता को खोने के बाद दिया संन्यास का संकेत, बोले- आपके बिना फुटबॉल जारी रखना मुश्किल

0
68
Share This Post

जॉर्ज मेसी के निधन के बाद भावुक हुए लियोनेल मेसी, सोशल मीडिया पोस्ट में पिता को बताया सबसे बड़ा सहारा और प्रेरणा

नई दिल्ली। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी अपने पिता जॉर्ज मेसी के निधन के बाद भावुक नजर आए। मेसी ने सोशल मीडिया पर पिता के साथ अपनी एक तस्वीर साझा कर भावनात्मक संदेश लिखा। इस पोस्ट में उन्होंने संकेत दिया कि पिता के जाने के बाद उनके लिए लंबे समय तक फुटबॉल खेलना जारी रखना आसान नहीं होगा।

मेसी ने बताया कि उनके पिता की इच्छा थी कि वह अमेरिका में होने वाले फीफा विश्व कप में आखिरी बार मैदान पर उतरें। हालांकि, पिता के निधन के बाद मेसी को इस बात का गहरा दुख है कि वह उनसे टूर्नामेंट से जुड़ी किसी भी बात को साझा नहीं कर पाए।

पिता को बताया सबसे बड़ा सहारा

मेसी ने अपने पिता को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा और प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि जॉर्ज मेसी सिर्फ उनके पिता ही नहीं थे, बल्कि उनके दोस्त और प्रतिनिधि भी थे। करियर के उतार-चढ़ाव के दौरान उन्होंने हर परिस्थिति में मेसी का साथ दिया और उनके फैसलों पर भरोसा बनाए रखा। मेसी ने भावुक होकर कहा कि अब उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि पिता के बिना आगे कैसे बढ़ेंगे। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या वह फुटबॉल को लंबे समय तक उसी तरह जारी रख पाएंगे।

बच्चों को पिता से मिले संस्कार देने की कही बात

मेसी ने कहा कि वह अपने बच्चों को भी वही मूल्य और संस्कार देने की कोशिश करेंगे, जो उन्हें अपने पिता से मिले हैं। उन्होंने पिता के साथ अपने रिश्ते को याद करते हुए कहा कि जॉर्ज हमेशा परिवार के लिए मजबूत स्तंभ रहे। अपने संदेश के अंत में मेसी ने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह उन्हें हमेशा याद करेंगे और उनके होने का एहसास हमेशा अपने साथ रखेंगे। उन्होंने अपने पिता को धन्यवाद देते हुए लिखा कि वह उनसे बेहद प्यार करते हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here