Saturday, March 14, 2026

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

झारखंडवासियों को जल्द मिलेगा राज्य का पहला सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क, 25 करोड़ की लागत से हुआ तैयार

झारखण्ड सरकार शिक्षा और रोज़गार के क्षेत्र में लगातार नयी पॉलिसियों पर काम कर रहा है। अब सरकार राज्यवासियों को सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क की सौगात देने वाली है। इससे लगभग तीन हज़ार लोगों के लिए रोज़गार सृजन होगा. राज्य का पहला सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क राज्यवासियों को जल्द मिलने वाला है. भारत और झारखंड सरकार के संयुक्त पहल से सरायकेला-खरसावां स्थित आदित्यपुर के श्रीडुंगरी में बने लगभग 25 करोड़ की लागत से तैयार सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क में भारत सरकार के सेंटर फॉर एक्सीलेंस के साथ यूएस की क्यू कनेक्ट, उदयपुर की फाइव स्पलैश कंपनियों के अलावा यूके का डाटा सेंटर स्थापित होंगे. जमशेदपुर, देवघर, रांची, धनबाद के बाद अब बोकारो में भी सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क बनाया जायेगा जो झारखंड का पांचवां सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क होगा. इसके लिए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया को प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. 6 माह में इन परियोजनाओं के शुरू होने के बाद यहां लगभग तीन हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा.इतना ही नहीं, यहां स्टार्टअप इको सिस्टम विकसित किया जाएगा. जिसका लाभ पूरे कोल्हान को मिलेगा.

HOME YOUTUBE

Share This Post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles