झारखंड कैबिनेट की बैठक 20 अक्टूबर को, लगभग 1 दर्जन अहम फैसलों पर लग सकती है कैबिनेट की मुहर

0
19
Jharkhand cabinet
Share This Post

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 20 अक्टूबर,गुरुवार को झारखण्ड कैबिनेट की बैठक होगी. बैठक का आयोजन शाम 4 बजे से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी. बैठक धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन के कैबिनेट सभागार में होगी। दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए सरकार कुछ सौगातें दे सकती हैं। इस बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगेगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के मुताबिक 20 अक्टूबर को आयोजित इस बैठक में कम से कम 1 दर्जन अहम फैसलों पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है। गौरतलब है कि इस मीटिंग में सीएम हेमंत सोरेन सहित सभी विभागों के मंत्री, विभागीय सचिव, मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के प्रधान सहित अन्य लोग उपस्थित रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here