Saturday, March 14, 2026

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Jharkhand Assembly Election: BJP प्रत्याशियों के नाम पर लगी मुहर, मीरा मुंडा पोटका तो बेरमो से रवींद्र पांडेय हो सकते हैं प्रत्याशी

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो गये हैं, लेकिन अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. सूत्रों की मानें तो अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा पोटका तो बेरमो से रवींद्र पांडे उम्मीदवार हो सकते हैं.

Jharkhand Assembly Election, रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर पिछले दो दिनों से भाजपा में सरगरमी तेज है. मंगलवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई. इसमें प्रत्याशियों के नाम लगभग तय कर लिये गये हैं. केंद्रीय चुनाव समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित प्रदेश के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री व सह-प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित राज्य से केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के नेता शामिल हुए थे. इसमें प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा हुई. पार्टी संभवत: दो चरणों में प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है. पहली सूची में तीन दर्जन से ज्यादा सीटों पर प्रत्याशी उतारे जा सकते हैं.

अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा पोटका से हो सकती हैं उम्मीदवार

भाजपा के अंदरखाने से मिली सूचना के अनुसार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा पोटका सीट से चुनाव लड़ेंगीं. वहीं, बेरमो से पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय को उम्मीदवार बनाया सकता है. जमुआ से विधायक केदार हाजरा का टिकट कट सकता है. पार्टी ने यहां से नये चेहरे डॉ मंजू कुमारी को प्रत्याशी बनाने की तैयारी कर ली है. डॉ मंजू कुमारी पूर्व विधायक सुकर रविदास की बेटी हैं. वह कांग्रेस से चुनाव लड़ चुकीं हैं. कांके विधानसभा से वर्तमान विधायक समरी लाल को बदलने की तैयारी है. उनकी जगह कमलेश राम के नाम की खूब चर्चा है.

बाबूलाल मरांडी अपनी पुरानी सीट राजधनवार से लड़ेंगे चुनाव

वहीं, पूर्व विधायक जीतूचरण राम ने भी जोर लगाया है. पार्टी ने कई सीटिंग विधायकों को मौका दिया है. उनकी सीटों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी अपनी पुरानी सीट राजधनवार और प्रतिपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी चंदनकियारी से ही चुनाव लड़ेंगे. इधर, पार्टी के अंदर हटिया और रांची विधानसभा को लेकर राजनीतिक सरगरमी काफी तेज है. चर्चा है कि पार्टी अजय नाथ शाहदेव को हटिया विधानसभा से उम्मीदवार बना सकती है. वहीं, हटिया से वर्तमान विधायक नवीन जायसवाल को रांची शिफ्ट किया जा सकता है.

कोयलांचल की सभी सीटों पर प्रत्याशी लगभग तय

भाजपा ने कोयलांचल की विधानसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम लगभग तय कर लिये हैं. भाजपा खेमे में चर्चा है कि पार्टी धनबाद से विधायक राज सिन्हा को फिर से मौका दे रही है. वहीं, झरिया से रागिनी सिंह, निरसा से वर्तमान विधायक अपर्णा सेन गुप्ता, सिंदरी से विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी और बाघमारा से सांसद ढुलू महतो के भाई शरद महतो को उम्मीदवार बनाने की तैयारी है.

इन भाजपा प्रत्याशियों का नाम चर्चा में

भाजपा प्रत्याशियों में रांची से नवीन जायसवाल, हटिया से अजय नाथ शाहदेव, कांके से कमलेश राम, पोटका से मीरा मुंडा, झरिया से रागिनी सिंह, धनबाद से राज सिन्हा, बाघमारा से शत्रुघ्न महतो, बोकारो से बिरंची नारायण, कोडरमा से डॉ नीरा यादव, हजारीबाग से प्रदीप प्रसाद, मधुपुर से गंगा नारायण सिंह, जमुआ से डॉ मंजू, गांडेय से मुनिया देवी, बगोदर से नागेंद्र महतो, बरकट्ठा से अमित यादव, बरही से मनोज यादव, चक्रधरपुर से शशिभूषण सामड, जगन्नाथपुर से गीता कोड़ा, गिरिडीह से निर्भय शाहबादी, राजधनवार से बाबूलाल मरांडी, राजमहल से अनंत ओझा, धनबाद से राज सिन्हा, गोड्डा से अमित मंडल, निरसा से अपर्णा सेन गुप्ता, चंदनकियारी से अमर बाउरी, गुमला से सुदर्शन भगत, सिसई से अरुण उरांव, खिजरी से राम कुमार पाहन, सरायकेला से चंपई सोरेन, महागामा से अशोक भगत, नाला से माधव महतो, भवनाथपुर से भानु प्रताप शाही, खूंटी से नीलकंठ सिंह मुंडा, सारठ से रणधीर सिंह, विश्रामपुर से रामचन्द्र चंद्रवंशी, पलामू से आलोक चौरसिया, गढ़वा से सत्येंद्रनाथ तिवारी और हुसैनाबाद से कमलेश सिंह का नाम चर्चा में है.

Share This Post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles