Saturday, March 14, 2026

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

CM की कुर्सी संभालते ही सैनी का बड़ा ऐलान, हरियाणा में किडनी के मरीजों का अब मुफ्त होगा इलाज

कार्यभार संभालते ही मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पहला बड़ा फैसला जनता के लिए लिया है। प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ी सौगात दी है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शपथ ग्रहण के बाद आज शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में मंत्रिमंडल की पहली बैठक की। बैठक की अध्यक्षता सीएम नायब सैनी ने की। बैठक से पहले नायाब सैनी अपने कार्यालय (सीएम ऑफिस) पहुंचे और कार्यभार संभाला। इसके बाद सभी मंत्रियों को उनके कार्यालय दिए गए।

कार्यभार संभालने के बाद सीएम सैनी ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसान पराली नहीं जलाएंगे। पराली जलाने वाले किसानों को अधिकारी समझाएंगे। सैनी ने कहा कि किसान हमारे लिए सम्मानित हैं। इसलिए किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराया जाएगा।

वहीं, कार्यभार संभालते ही मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पहला बड़ा फैसला जनता के लिए लिया है। प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ी सौगात दी है। राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में क्रोनिक किडनी रोगियों के लिए निशुल्क डायलिसिस की सुविधा होगी। भविष्य में सभी मेडिकल कॉलेज में भी मुफ्त डायलिसिस की सुविधा दी जाएगी।

 कांग्रेस ने खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया

कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा की तीसरी सरकार है। सरकार को प्रदेश के गरीब लोगों ने चुना है। इसलिए राज्य के लोगों के लिए सरकारी अस्पतालों में क्रॉनिक किडनी रोगियों को फ्री इलाज की सुविधा दी गई है। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ फैलाने का काम किया। कांग्रेस के प्रदेश की जनता को भ्रमित किया। किसानों को भड़काया और युवाओं को अंधविश्वास में धकेल दिया। इतना ही नहीं कांग्रेस ने खिलाड़ियों को भी इस्तेमाल। इसलिए जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है।

किसानों की फसल का दाना-दाना खरीदेगी सरकार

नायब सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। किसानों का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदेंगे। धान की खरीद का रिव्यू किया जाएगा। 17% नमी तक धान की खरीद एमएसपी पर होगी। अब तक 23.21 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। 11 लाख मीट्रिक टन धान की उठान हो चुकी है। 3 हजार 56 करोड़ रुपये किसानों को ट्रांसफर किए गए हैं। 2.70 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद कर चुके हैं। 93 लाख मीट्रिक टन बाजरे की उठान हुई है। बाजरे की खरीद का 331 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है।

अगले पांच साल में और तरक्की करेगा हरियाणा

नायब सैनी ने कहा कि आज से सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू किया जा रहा है। अनुसूचित जातियों में वर्गीकरण पर फैसला लागू किया जा रहा है। कांग्रेस की सरकार युवाओं के जीवन में अंधेरा कर रही थी। कांग्रेस राज में पर्ची खर्ची के साथ नौकरी मिल रही थी। युवाओं को रोजगार देना हमारा दायित्व है। कांग्रेस युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही थी। हमारी सरकार ने बिना पर्ची खर्ची के नौकरी दी है। अगले पांच साल में हरियाणा का और विकास होगा।

Share This Post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles