Sunday, March 15, 2026

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

राजधानी में दिनदहाड़े हुई फायरिंग, अज्ञात हमलावरों ने व्यवसायी को मारी गोली

Share This Post

राजधानी में एक बार फिर से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। रांची के डेली मार्किट में कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक व्यवसायी को दिन दहाड़े गोली मार दी है। डेली मार्केट, रांची के व्यस्तम इलाकों में से एक माना जाता है। ऐसे में वहां दिनदहाड़े फायरिंग की घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक रांची के डेली मार्केट थानाक्षेत्र अंतर्गत बिष्णु गली स्थित मंगलम प्लाईवुड के पास अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। घायल व्यवसायी को आनन-फानन में सेवा सदन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। फायरिंग में घायल व्यक्ति की पहचान प्लाईवुड व्यवसायी सौरभ के रूप में की गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles