Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड के मंटू Dream 11 पर जीते 1 करोड़ रुपये

Share This Post

झारखंड के मंटू Dream 11 पर जीते 1 करोड़ रुपये :

रविवार (30 अक्तूबर 2022) को पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड के मैच में मैने टीम बनायी और फिर मंटू बन गया करोड़पति।

झारखंड में लातेहार जिला के हेरहंज प्रखंड मुख्यालय स्थित पुरनी हेरहंज निवासी किशोरी साव के पुत्र मंटू प्रसाद ने ड्रीम इलेवन (Dream-11) में एक करोड़ रुपये जीते हैं. इसके बाद उसके घर में खुशी का माहौल है. चारों ओर से मंटू प्रसाद को बधाइयां मिल रही हैं। मंटू के पिता किशोरी साव ने बताया कि उन्हें इस खेल के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. उनका बेटा बीए तक पढ़ा है। उसने ही यह राशि जीती है।
छठी मइया ने हमारे परिवार को दी है खुशी।
किशोरी साव बताते हैं कि घर की स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी. फिर भी बच्चों को किसी तरह से पढ़ाया. मंटू प्रसाद ने बीए तक पढ़ाई की है. छठ में वह घर आया था. रविवार को शाम में गांव के कुछ लोगों ने बताया कि मंटू ने ड्रीम-11 में एक करोड़ रुपये जीते हैं। मुझे तो विश्वास ही नहीं हुआ। खुद बेटे से पूछा, तो उसने भी बताया कि उसने इतनी बड़ी राशि जीत ली है। छठी मइया ने हमारे परिवार को खुशी दी है। हम सबकी सुन ली।

HOME YOUTUBE

Popular Articles