Sunday, March 15, 2026

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

झारखण्ड में फार्मा पार्क के विकसित होने के बाद बड़े पैमाने पर होगा रोजगार सृजन: बंधु तिर्की

बंधु तिर्की : झारखण्ड में फार्मा पार्क के विकसित होने के बाद बड़े पैमाने पर होगा रोजगार सृजन :

झारखण्ड में फार्मा उद्योग के निर्माण के लिए पांच कंपनियां सामने आई है। राज्य सरकार फार्मा उद्योग को तेज़ी से बढ़ावा दे रही है। बीजूपाड़ा के बरहे गांव में फार्मा पार्क के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए पांच कंपनियां आगे आईं हैं। इसमें तीन स्थानीय और दो कंपनियां बाहर की हैं। इनमें श्रीराम इंटरप्राईजेज रांची, एसके सिन्हा रांची, हाईटेन कंस्ट्रक्शन के अलावा केएमवी प्रोजेक्ट हैदराबाद व हाईड्रोटेक पर्यावरण इंडिया मोहाली (पंजाब) शामिल हैं। इसके तहत उद्योग विभाग (जेआईआईडीसी) रांची के चान्हो प्रखंड के बीजूपाड़ा में फार्मा एस्टेट/ पार्क विकसित करने में जुटा है। मांडर के पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि मांडर विधान सभा क्षेत्र से रोजगार के लिए बड़े पैमाने पर युवाओं का पलायन होता है। मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता फार्मा पार्क का सपना साकार हो रहा है। इससे क्षेत्र के युवाओं का पलायन रुकेगा। हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। पार्क में फार्मा उद्योगों को आवंटन के लिए 55 भूखंडों को आरक्षित किया गया. दवाओं के निर्माण से लेकर रिसर्च एवं क्लिनिकल डेटा मैनेजमेंट की व्यवस्था भी होगी। फार्मा पार्क के विकसित होने के बाद बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा।

बंधु तिर्की : झारखण्ड में फार्मा पार्क के विकसित होने के बाद बड़े पैमाने पर होगा रोजगार सृजन :

HOME YOUTUBE

 

Share This Post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles