11 अक्टूबर से बढ़ रही है सुधा दूध की कीमतें, पिछले डेढ़ साल में दूध की कीमत 6-9 रूपए तक बढ़ी

0
18
sudha milk
Share This Post

सुधा दूध की कीमत में 2-3 रूपये की बढ़ोतरी की गई है। गौरतलब है कि पिछले डेढ़ साल में दूध की कीमतों में 6 से 9 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है. नई दरें 11 अक्टूबर से लागू होगी. फुल क्रीम वाला सुधा गोल्ड दूध 58 रुपए से बढ़कर 61 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं, सुधा शक्ति की कीमत 52 रुपए से बढ़ कर 54 रुपए हो गई। इसी तरह सुधा हेल्दी और गाय के दूध की कीमत धनबाद में 47 रुपए से बढ़कर 49 रुपए प्रति लीटर हो गई है। धनबाद में बोकारो सुधा डेयरी के मार्केटिंग मैनेजर रंग सिंह ने शनिवार को कहा कि पैकेटों पर नई दरें प्रिंट की जा रही हैं। हालांकि, कुछ दिनों से पहले से प्रिंट किए हुए पैकेटों में ही दूध मिल सकता है। बढ़ी हुई कीमतों पर रिटेलरों को वर्तमान मार्जिन से 10 पैसे प्रति लीटर अधिक दिया जाएगा। फ्री होम डिलेवरी स्कीम के तहत जिनके ई-कार्ड पहले से बने हुए हैं, उन्हें भी 11 अक्टूबर से संशोधित मूल्य पर दूध मिलेगा। सुधा दूध के दाम बढ़ने के बावजूद दही, पनीर, खोया, पेड़ा, लस्सी समेत सुधा के अन्य उत्पादों के दाम अभी पहले की तरह ही रहेंगे। हालांकि, डेयरी के अधिकारियों का कहना है कि उनके दाम भी जल्द बढ़ सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here