बंगाल की खाड़ी में आज मिलेंगे दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन, राज्य में भारी बारिश की संभावना

0
21
CYCLONIC CIRCULATION
Share This Post

RANCHI मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में पश्चिम व मध्य क्षेत्र व उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन बने हुए हैं। दोनों सर्कुलेशन सोमवार को मिल जाएंगे। उसके बाद भारी बारिश शुरू हो जाएगी। बंगाल की खाड़ी में बने दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर रविवार से ही दिखना शुरू हो गया। रविवार को चतरा में 5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। उन्होंने कहा कि 3 और 4 अक्टूबर को दक्षिण-पूर्व व मध्य भाग में भारी बारिश होगी। पांच को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। उसके बाद छह अक्टूबर से स्थिति में सुधार होनी शुरू हो जाएगी, लेकिन कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। तीन व चार को गर्जन व वज्रपात की भी पूरी संभावना है। सात और आठ अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है।

तीन अक्टूबर को दक्षिण-पूर्व के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां औैर मध्य भाग में रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में भारी बारिश की संभावना है। जबकि चार अक्टूबर को पश्चिम भाग के देवघर, धनबाद, गुमला, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, साहेबगंज, मध्य भाग में बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़ में भारी बारिश की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here