Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जानिए क्या है व्हाट्सएप का नया फीचर 

RANCHI व्हाट्सएप की मूल कंपनी मेटा (Meta) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) मार्क जुकरबर्ग ने बताया कि कंपनी ने व्हाट्सएप पर 32 लोगों तक के समूह के लिए वीडियो कॉल की सुविधा के लिए टेस्टिंग शुरू कर दी है. अभी व्हाट्सएप (Whatsapp) के जरिए वीडियो कॉल से आठ लोग जुड़ सकते हैं. मेसेजिंग और कालिंग के लिए लोगों की पहली पसंद बन चुका है. व्हाट्सएप (Whatsapp) अब अपने यूजर्स को एक नई सुविधा देने वाला है. इस सुविधा के बाद व्हाट्सएप की एक कॉल पर अधिक संख्या में लोग जुड़ सकेंगे. सन्देश भेजेने और कॉल करने की सुविधा देने वाला मंच व्हाट्सएप अपने एप के जरिए वीडियो और वॉयस कॉल से जुड़ने के लिए ‘लिंक’ भेजने की सुविधा भी शुरू करेगा. इस सुविधा के शुरू होने के बाद यूजर्स व्हाट्सएप पर ही मीटिंग, परिवार और दोस्तों बातचीत कर सकेंगे. मार्क जुकरबर्ग ने सोशल मीडिया मंच फेसबुपर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम इस सप्ताह से व्हाट्सएप पर ‘कॉल लिंक’ सुविधा शुरू कर रहे हैं ताकि आप एक क्लिक कर किसी कॉल से जुड़ सकें. हम 32 लोगों तक सुरक्षित ‘एन्क्रिप्टेड’ वीडियो कॉलिंग का भी परीक्षण कर रहे हैं.’’जुकरबर्ग ने जानकारी दी कि यूजर्स कॉल के विकल्प में जा कर ‘कॉल लिंक’ बना सकेंगे और इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ साझा कर सकेंगे. कॉल लिंक का उपयोग करने के लिए व्हाट्सएप उपयोगकर्ताओं को ऐप को ‘अपडेट’ करना होगा. व्हाट्सएप की सुविधा के बाद अन्य ऐप को झटका लग सकता है.क्योंकि व्हाट्सएप पहले से ही लोगों के बीच काफी चर्चित ऐप है और अन्य ऐप की तुलना में लोग इस इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं.  

Share This Post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles