पार्टी विस्तार को लेकर नीतीश कुमार की निगाहें झारखण्ड पर

0
34
Nitish kumar
Share This Post

RANCHI नीतीश कुमार पार्टी विस्तार अभियान में लग गए है। झारखण्ड से 25 लाख लोगों को पार्टी में जोड़ने का लक्ष्य रखा है। पार्टी के विस्तार को लेकर सदस्यता अभियान तेज करने का फैसला लिया गया है। बिहार सरकार के मंत्री व जदयू के प्रदेश प्रभारी श्रवण कुमार ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया है कि इस अभियान के तहत 25 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है। इस बैठक में  प्रदेश पदाधिकारी, राज्य कार्यकारिणी सदस्यों और  प्रकोष्ठ अध्यक्षों ने भाग लिया। प्रदेश प्रभारी श्रवण कुमार ने 15 अक्तूबर, 2022 तक सदस्यता रसीद प्रदेश मुख्यालय में जमा करने का निर्देश दिया। 16 अक्तूबर को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लोकसभा सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के रांची आगमन पर उनके स्वागत के लिए कमेटी का गठन किया गया। नेताओं ने रविवार को बैठक के बाद पार्टी के दिवंगत मीडिया प्रभारी जफर कमाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

आपको बता दें कि झारखंड में 40 सीटों पर चुनाव लड़ी जदयू को सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। ज्यादातर सीटों पर उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई। मझगांव से मैदान में उतरे प्रदेश अध्यक्ष सलखन मुर्मु चुनाव हार गए थे। वहीं 2014 में भी पार्टी को सफलता नहीं मिल पाई थी।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here