Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र से पहले CM हेमंत सोरेन ने बनाई रणनीति, SIR और खनिज सेस पर विपक्ष को जवाब देने की तैयारी…
    by Team Abua
    November 24, 2026
  • कोल ब्लॉक विरोध के दौरान कंपनी के GM पर बर्बर हमला, रातभर बाइक से घुमाया, तालाब में डुबोने की कोशिश…
    by Team Abua
    November 24, 2026
  • संताल समाज में बेटियों के पैतृक संपत्ति के अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, परंपरा के नाम पर नहीं छीना जा सकता हक…
    by Team Abua
    November 24, 2026
  • रांची में चोरों के निशाने पर स्ट्रीट लाइट, वार्ड-40 से करीब 30 लाइट चोरी; नगर निगम ने दर्ज कराया सनहा…
    by Team Abua
    November 24, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

CrimeJharkhandlatest news

कोल ब्लॉक विरोध के दौरान कंपनी के GM पर बर्बर हमला, रातभर बाइक से घुमाया, तालाब में डुबोने की कोशिश…

By Team Abua
November 24, 2026 3 Min Read
0
Share This Post

दुमका: झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बादलपाड़ा-कल्याणपुर में प्रस्तावित कोल ब्लॉक के विरोध के दौरान एक सनसनीखेज घटना सामने आयी है। यहां सिनर्जी जियोटैग कंपनी के जनरल मैनेजर (GM) सागर सिंह मीणा के साथ कथित तौर पर बर्बरता की गयी। उन्हें घेरकर बंधक बनाया गया, बेरहमी से पीटा गया और पूरी रात प्रताड़ित किया गया। गंभीर रूप से घायल जीएम का इलाज फिलहाल फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका में चल रहा है।

 गाड़ी से निकालकर लाठी-डंडों और पत्थरों से किया हमला

जीएम सागर सिंह मीणा के अनुसार, रविवार शाम को ग्रामसभा के दौरान कोल ब्लॉक के लिए हो रही बोरिंग का विरोध शुरू हुआ। इसी बीच कुछ लोगों ने उन्हें उनकी गाड़ी से बाहर निकाल लिया। पहले वाहन के शीशे तोड़ दिये गये, फिर उन पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया गया। सिर पर कई बार वार किये गये, जिससे वह बेहोश हो गये। हमलावरों ने उनके कपड़े तक फाड़ दिये।

 तालाब में डुबोने की कोशिश, रातभर बाइक से घुमाया

जीएम ने आरोप लगाया कि हमले के बाद उन्हें तालाब के पानी में डुबोने की कोशिश की गयी। इसके बाद बेहोशी और अर्धबेहोशी की हालत में कुछ युवक उन्हें बाइक से इधर-उधर घुमाते रहे। रविवार रात करीब 11 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक उन्हें कोई इलाज नहीं मिल सका।

उनके शरीर पर केवल शर्ट थी, जो पूरी तरह भीग चुकी थी। एक तरफ शरीर से खून बह रहा था, वहीं दूसरी तरफ गंभीर चोटों और कड़ाके की ठंड के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। जीएम के मुताबिक, उस दौरान उन्हें लगा कि शायद अब वह जिंदा नहीं बच पायेंगे।

 20 टांके लगे, नाक की हड्डी टूटी और हाथ में फ्रैक्चर

इस हमले में सागर सिंह मीणा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनके सिर में करीब 20 टांके लगे हैं। नाक की हड्डी टूट गयी है और हाथ में भी फ्रैक्चर हुआ है। शरीर के कई हिस्सों और पैरों में गहरे जख्म हैं।

सोमवार सुबह करीब छह बजे हमलावर उन्हें मृत समझकर उनकी ही गाड़ी में छोड़कर भाग गये। इसके बाद अंचल अधिकारी के माध्यम से एंबुलेंस बुलायी गयी और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

 कोल ब्लॉक के लिए 70 से 75 प्रतिशत बोरिंग का काम पूरा

जानकारी के अनुसार, सिनर्जी जियोटैग कंपनी को हरियाणा पावर जेनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से प्रस्तावित कोल ब्लॉक में कोयले की टेस्टिंग के लिए बोरिंग का काम सौंपा गया है। जीएम के मुताबिक, परियोजना के तहत करीब 70 से 75 प्रतिशत क्षेत्र में बोरिंग का काम पूरा हो चुका था। शेष हिस्से में काम शुरू करने के लिए कल्याणपुर में ग्रामसभा आयोजित की गयी थी।

इसी दौरान ग्रामीणों ने बोरिंग कार्य का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गयी और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

 बाहरी तत्वों पर ग्रामीणों को भड़काने का आरोप

जीएम सागर सिंह मीणा ने आरोप लगाया कि कुछ बाहरी तत्व ग्रामीणों को भड़का रहे थे। उनके अनुसार, ऐसे लोगों की संख्या करीब 50 थी और सभी युवा थे। उन्होंने बताया कि विवाद के दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी ग्रामीणों से बातचीत करने पहुंचे थे, लेकिन तत्काल मांगें पूरी करने के दबाव के बीच स्थिति बिगड़ती चली गयी।

फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में तनाव और कोल ब्लॉक विरोध के बीच कंपनी के अधिकारी पर हुए हमले को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। घायल जीएम का दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी है।

    Tags:

    Badalpara NewsCoal Block ProtestCoal Mining ProjectDumka NewsDumka ViolenceJharkhand Breaking NewsJharkhand Coal BlockJharkhand NewsKalyanpur NewsSagar Singh MeenaShikaripara NewsSynergy Geotag CompanyTribal Protest
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Previous

    संताल समाज में बेटियों के पैतृक संपत्ति के अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, परंपरा के नाम पर नहीं छीना जा सकता हक…

    Next

    झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र से पहले CM हेमंत सोरेन ने बनाई रणनीति, SIR और खनिज सेस पर विपक्ष को जवाब देने की तैयारी…

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र से पहले CM हेमंत सोरेन ने बनाई रणनीति, SIR और खनिज सेस पर विपक्ष को जवाब देने की तैयारी…
        by Team Abua
        November 24, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by Team Abua
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by Team Abua
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by Team Abua
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र से पहले CM हेमंत सोरेन ने बनाई रणनीति, SIR और खनिज सेस पर विपक्ष को जवाब देने की तैयारी…
      • कोल ब्लॉक विरोध के दौरान कंपनी के GM पर बर्बर हमला, रातभर बाइक से घुमाया, तालाब में डुबोने की कोशिश…
      • संताल समाज में बेटियों के पैतृक संपत्ति के अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, परंपरा के नाम पर नहीं छीना जा सकता हक…
      • रांची में चोरों के निशाने पर स्ट्रीट लाइट, वार्ड-40 से करीब 30 लाइट चोरी; नगर निगम ने दर्ज कराया सनहा…
      • WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए गृह मंत्रालय की चेतावनी, हर सेशन के बाद लॉग आउट करना जरूरी…

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP