Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • Jharkhand government invites online tender for chana dal supply to PDS ration card beneficiaries for financial year 2026-27.Tender 2026-27
    झारखंड में पीडीएस के तहत चना दाल की आपूर्ति के लिए निकली निविदा, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए होगी खरीद
    by Team Abua
    November 8, 2026
  • Amitabh Bachchan takes a temporary break from Kaun Banega Crorepati 18 shooting due to health reasons.Amitabh Bachchan KBC 18 shooting break
    KBC 18 की शूटिंग से अमिताभ बच्चन ने लिया ब्रेक, स्वास्थ्य कारणों से आराम की सलाह
    by Team Abua
    November 8, 2026
  • Indian stock market and mutual fund SIP investment showing 13 percent annual returns over 30 years.Indian Stock Market 30 Year Returns
    Mutual Fund News: 30 साल में भारतीय शेयर बाजार ने दिया 13% सालाना रिटर्न, SIP निवेश में भी शानदार प्रदर्शन
    by Team Abua
    November 7, 2026
  • Jharkhand retired assistant teachers demand Rs 5 lakh financial assistance and benefits from Para Teacher Welfare Fund.Retired Assistant Teachers Financial Assistance
    सेवानिवृत्त सहायक अध्यापकों को मिले 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, कल्याण कोष का ब्याज भी बांटे सरकार: विनोद तिवारी
    by Team Abua
    November 7, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

Jharkhand government invites online tender for chana dal supply to PDS ration card beneficiaries for financial year 2026-27.Tender 2026-27
Jharkhandlatest newsranchi

झारखंड में पीडीएस के तहत चना दाल की आपूर्ति के लिए निकली निविदा, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए होगी खरीद

By Team Abua
November 8, 2026 2 Min Read
0
Share This Post

रांची: झारखंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत लाभुकों को चना दाल उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू हो गई है। खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के निदेशालय ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए चना दाल की आपूर्ति को लेकर ऑनलाइन निविदा आमंत्रित की है। इसके तहत अप्रैल 2026 से मार्च 2027 तक की अवधि के लिए दर अनुबंध (रेट कॉन्ट्रैक्ट) पर आपूर्तिकर्ताओं का चयन किया जाएगा।

एनएफएसए और राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के लाभुकों को मिलेगी दाल

निविदा के अनुसार, चना दाल का वितरण राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) और झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (जेएसएफएसएस) के अंतर्गत किया जाएगा। आपूर्तिकर्ताओं का चयन ई-टेंडर के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद ई-रिवर्स ऑक्शन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। निविदा में भाग लेने के लिए बोलीदाताओं को झारखंड ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

हरा राशन कार्डधारियों के लिए लाभुकों का आंकड़ा

झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत हरा राशन कार्डधारी परिवारों को योजना का लाभ दिया जाता है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, इस श्रेणी में कुल 5,87,567 परिवार शामिल हैं, जिनके सदस्यों की संख्या 18,54,015 है।

एनएफएसए के तहत 61 लाख से अधिक परिवार शामिल

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत राज्य में कुल 61,05,156 परिवार और 2,64,19,221 सदस्य पंजीकृत हैं। इनमें प्राथमिकता प्राप्त परिवार (पीएचएच) श्रेणी के 51,88,089 परिवार और 2,29,61,419 सदस्य शामिल हैं।

वहीं, अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के तहत 9,17,067 परिवार और 34,57,802 सदस्य दर्ज हैं। इन दोनों श्रेणियों के लाभुकों को केंद्र सरकार की ओर से रियायती दरों पर या मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जाता है।

निविदा के लिए 12.82 करोड़ रुपये की ईएमडी

निविदा में शामिल होने वाले बोलीदाताओं को 12.82 करोड़ रुपये की अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (ईएमडी) जमा करनी होगी। इसके बाद ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनकी बोली पर विचार किया जाएगा। चना दाल की आपूर्ति के लिए चयनित एजेंसियों के साथ वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए दर अनुबंध किया जाएगा।

    Tags:

    Jharkhand NewsAAY Ration CardChana Dal SupplyChana Dal Tender 2026-27Food Security SchemeGreen Ration CardJharkhand E-TenderJharkhand Food DepartmentJharkhand Government SchemeJharkhand PDSJharkhand Ration NewsJSFSS JharkhandNFSA JharkhandPDS Ration DistributionPHH Ration CardRanchi NewsRation Card Beneficiaries
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Amitabh Bachchan takes a temporary break from Kaun Banega Crorepati 18 shooting due to health reasons.Amitabh Bachchan KBC 18 shooting break
    Previous

    KBC 18 की शूटिंग से अमिताभ बच्चन ने लिया ब्रेक, स्वास्थ्य कारणों से आराम की सलाह

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • Jharkhand government invites online tender for chana dal supply to PDS ration card beneficiaries for financial year 2026-27.Tender 2026-27
        झारखंड में पीडीएस के तहत चना दाल की आपूर्ति के लिए निकली निविदा, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए होगी खरीद
        by Team Abua
        November 8, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • झारखंड में पीडीएस के तहत चना दाल की आपूर्ति के लिए निकली निविदा, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए होगी खरीद
      • KBC 18 की शूटिंग से अमिताभ बच्चन ने लिया ब्रेक, स्वास्थ्य कारणों से आराम की सलाह
      • Mutual Fund News: 30 साल में भारतीय शेयर बाजार ने दिया 13% सालाना रिटर्न, SIP निवेश में भी शानदार प्रदर्शन
      • सेवानिवृत्त सहायक अध्यापकों को मिले 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, कल्याण कोष का ब्याज भी बांटे सरकार: विनोद तिवारी
      • Sheikh Bhikhari: Prasang-Ep-7, The 1857 Hero Behind the Chutupalu Valley Resistance | Prasang

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP