Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • Cyber fraud alert warning voters against fake messages claiming removal of names from the draft voter list in Jharkhand.Voter List Cyber Fraud Alert
    मतदाता सूची से नाम हटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, अनजान लिंक पर क्लिक न करें
    by Team Abua
    November 3, 2026
  • Bethesda Women Teachers Training College Ranchi recruitment 2026 for principal, assistant professor and library assistant posts.Bethesda College Ranchi Recruitment 2026
    रांची के बेथेसदा कॉलेज में निकली भर्ती, शिक्षक और गैर-शिक्षक के 5 पदों पर मौका
    by Team Abua
    November 3, 2026
  • Team India captain Shubman Gill during India's ODI cricket series against New Zealand.India vs New Zealand ODI Series
    न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे सीरीज जीतना भारत के लिए बड़ी चुनौती, शुभमन गिल के सामने इतिहास दोहराने की परीक्षा
    by Team Abua
    November 3, 2026
  • Ambuja Cements proposed 2.9 MTPA cement grinding plant in Godda, Jharkhand, as part of its expansion plan.Ambuja Cements Godda Plant
    झारखंड के गोड्डा में 2.9 MTPA का सीमेंट प्लांट लगाएगी अंबुजा सीमेंट्स, 14,500 करोड़ से होगा विस्तार
    by Team Abua
    November 3, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

Bethesda Women Teachers Training College Ranchi recruitment 2026 for principal, assistant professor and library assistant posts.Bethesda College Ranchi Recruitment 2026
EducationJharkhandjobs

रांची के बेथेसदा कॉलेज में निकली भर्ती, शिक्षक और गैर-शिक्षक के 5 पदों पर मौका

By Team Abua
November 3, 2026 2 Min Read
0
Share This Post

Ranchi: झारखंड में शिक्षक और गैर-शिक्षक पदों पर नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। रांची के जीईएल चर्च कंपाउंड स्थित बेथेसदा वुमेन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। कॉलेज में बीएड और एमएड पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए पांच श्रेणियों के पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 3 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

पांच श्रेणियों के पदों पर होगी नियुक्ति

कॉलेज की ओर से जारी सूचना के अनुसार, प्राचार्य, एमएड असिस्टेंट प्रोफेसर, बीएड पर्सपेक्टिव इन एजुकेशन असिस्टेंट प्रोफेसर, बीएड पेडागॉजी असिस्टेंट प्रोफेसर और लाइब्रेरी असिस्टेंट के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

प्राचार्य पद के लिए ये योग्यता जरूरी

प्राचार्य पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा एमएड, शिक्षा विषय में पीएचडी और 10 साल का शिक्षण अनुभव अनिवार्य है।

असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए शैक्षणिक योग्यता

एमएड और बीएड से जुड़े असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए संबंधित विषय में निर्धारित स्नातकोत्तर डिग्री के साथ न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास बीएड और एमएड की डिग्री भी होनी चाहिए। इसके अलावा यूजीसी नेट या पीएचडी की निर्धारित योग्यता मांगी गयी है।

लाइब्रेरी असिस्टेंट के लिए बीलिब या एमलिब जरूरी

लाइब्रेरी असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार के पास न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस (बीएलआईबी) या मास्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस (एमएलआईबी) की डिग्री होनी चाहिए।

30 नवंबर तक जमा करें आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा और शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी संलग्न कर कॉलेज में सीधे आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भी आवेदन भेजने की सुविधा दी गयी है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित है।

वेबसाइट पर मिलेगी भर्ती से जुड़ी जानकारी

भर्ती, पात्रता और आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट www.bwttcranchi.in पर जा सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को सभी निर्धारित योग्यताओं और शर्तों की जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी जाती है।

    Tags:

    Library Assistant JobsAssistant Professor VacancyB.Ed RecruitmentBethesda CollegeBethesda Women Teachers Training CollegeJharkhand JobsJharkhand Vacancy 2026M.Ed RecruitmentNon Teaching JobsPrincipal VacancyRanchi JobsRanchi RecruitmentTeaching Jobs
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Team India captain Shubman Gill during India's ODI cricket series against New Zealand.India vs New Zealand ODI Series
    Previous

    न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे सीरीज जीतना भारत के लिए बड़ी चुनौती, शुभमन गिल के सामने इतिहास दोहराने की परीक्षा

    Cyber fraud alert warning voters against fake messages claiming removal of names from the draft voter list in Jharkhand.Voter List Cyber Fraud Alert
    Next

    मतदाता सूची से नाम हटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, अनजान लिंक पर क्लिक न करें

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • Cyber fraud alert warning voters against fake messages claiming removal of names from the draft voter list in Jharkhand.Voter List Cyber Fraud Alert
        मतदाता सूची से नाम हटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, अनजान लिंक पर क्लिक न करें
        by Team Abua
        November 3, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • मतदाता सूची से नाम हटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, अनजान लिंक पर क्लिक न करें
      • रांची के बेथेसदा कॉलेज में निकली भर्ती, शिक्षक और गैर-शिक्षक के 5 पदों पर मौका
      • न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे सीरीज जीतना भारत के लिए बड़ी चुनौती, शुभमन गिल के सामने इतिहास दोहराने की परीक्षा
      • झारखंड के गोड्डा में 2.9 MTPA का सीमेंट प्लांट लगाएगी अंबुजा सीमेंट्स, 14,500 करोड़ से होगा विस्तार
      • गरीबों और वंचितों तक खुद पहुंचे न्याय व्यवस्था, भाषा बने न्याय में बाधा नहीं : CJI सूर्यकांत

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP