Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • CID files second supplementary chargesheet in JPSC 14th Civil Services examination scam in Jharkhand News
    JPSC परीक्षा घोटाले में CID की दूसरी पूरक चार्जशीट, 10 नए आरोपी नामजद; 11 अभ्यर्थियों से वसूले थे एक करोड़ रुपये
    by Team Abua
    November 3, 2026
  • Jharkhand weather alert with cloudy skies, rain and thunderstorms expected in 20 districts as temperatures are set to drop.Jharkhand Weather Alert
    झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज! 20 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, तेजी से गिरेगा तापमान
    by Team Abua
    November 3, 2026
  • Sonia Gandhi meets Lalu Prasad Yadav at his residence and enquires about his health.Sonia Gandhi Lalu Yadav meeting
    सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, UPA सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को किया याद
    by Team Abua
    November 2, 2026
  • Indian Food Corporation FCI wheat auction with wheat grains stored in a government warehouse amid rising wheat prices in India.FCI Wheat Auction 2026
    गेहूं की कीमतों पर लगाम लगाने की तैयारी, FCI नीलामी में दोगुनी मात्रा में बेचेगा अनाज
    by Team Abua
    November 2, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

Jharkhand weather alert with cloudy skies, rain and thunderstorms expected in 20 districts as temperatures are set to drop.Jharkhand Weather Alert
Jharkhandlatest newsweather

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज! 20 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, तेजी से गिरेगा तापमान

By Team Abua
November 3, 2026 2 Min Read
0
Share This Post

Ranchi: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान मुरासु का आंशिक असर झारखंड के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान तीन नवंबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट से करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टकरा सकता है। इसके प्रभाव से झारखंड के कई जिलों में बादल छाने, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। वहीं, राज्य में अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण ठंड का एहसास भी बढ़ने लगा है।

तीन नवंबर को 20 जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना

दो नवंबर को झारखंड के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि, केवल जमशेदपुर में छिटपुट बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार, तीन नवंबर को रांची समेत 20 जिलों में सुबह मध्यम दर्जे का कोहरा छा सकता है। दिनभर आसमान में बादल रहने के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है।

इन चार जिलों में मौसम रहेगा साफ

गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में तीन नवंबर को मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। वहीं, अन्य जिलों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है।

चार और पांच नवंबर को भी बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, चार नवंबर को रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में सुबह कोहरा छाने की संभावना है। इन इलाकों में आसमान में बादल रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

पांच नवंबर को सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश होने का अनुमान है।

कई जिलों में गिरा अधिकतम तापमान

बदलते मौसम के बीच झारखंड के लगभग सभी जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रांची में 1.6 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 1.8 डिग्री, मेदिनीनगर में 0.8 डिग्री और चाईबासा में 2.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान रांची समेत राज्य के अन्य जिलों के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

छठ से पहले फिर बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से छठ पर्व से पहले 11 नवंबर से रांची समेत झारखंड के दक्षिणी हिस्सों में मौसम बदल सकता है। इस दौरान एक से दो दिनों तक कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। बारिश के बाद सुबह और रात के समय कुहासा बढ़ने के साथ ठंड में भी इजाफा हो सकता है।

    Tags:

    Ranchi WeatherBengal Weather SystemCyclone MurasuIMD Weather ForecastJharkhand Cold WeatherJharkhand Rain AlertJharkhand Temperaturejharkhand weatherJharkhand Weather AlertJharkhand Weather NewsLightning AlertRain Alert in JharkhandTemperature DropThunderstorm Alert
    Author

    Team Abua

    Follow Me
    Other Articles
    Sonia Gandhi meets Lalu Prasad Yadav at his residence and enquires about his health.Sonia Gandhi Lalu Yadav meeting
    Previous

    सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, UPA सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को किया याद

    CID files second supplementary chargesheet in JPSC 14th Civil Services examination scam in Jharkhand News
    Next

    JPSC परीक्षा घोटाले में CID की दूसरी पूरक चार्जशीट, 10 नए आरोपी नामजद; 11 अभ्यर्थियों से वसूले थे एक करोड़ रुपये

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • CID files second supplementary chargesheet in JPSC 14th Civil Services examination scam in Jharkhand News
        JPSC परीक्षा घोटाले में CID की दूसरी पूरक चार्जशीट, 10 नए आरोपी नामजद; 11 अभ्यर्थियों से वसूले थे एक करोड़ रुपये
        by Team Abua
        November 3, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • JPSC परीक्षा घोटाले में CID की दूसरी पूरक चार्जशीट, 10 नए आरोपी नामजद; 11 अभ्यर्थियों से वसूले थे एक करोड़ रुपये
      • झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज! 20 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, तेजी से गिरेगा तापमान
      • सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, UPA सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को किया याद
      • गेहूं की कीमतों पर लगाम लगाने की तैयारी, FCI नीलामी में दोगुनी मात्रा में बेचेगा अनाज
      • सिमडेगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ओडिशा के राजगांगपुर से लापता 18 वर्षीय युवती सकुशल बरामद

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP