Thursday, March 19, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Patna News: अनंत सिंह और सोनू-मोनू पर केस दर्ज, जानें किन-किन लोगों पर हुआ FIR?

Share This Post

पटना. पटना से सटे बाढ़ अनुमंडल के मोकामा प्रखंड के नौरंगा-जलालपुर गांव में मोकामा अनंत सिंह समर्थक और सोनू-मोनू गैंग में जमकर फायरिंग मामले में देर रात 3 केस दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार एक केस पुलिस ने अनंत सिंह और सोनू मोनू और दोनों के समर्थकों पर किया है. वहीं दूसरा केस सोनू-मोनू की मां ने अनंत सिंह और उसके समर्थक पर किया है. इसके तीसरा केस मुकेश ने सोनू-मोनू और उसके समर्थकों पर किया है. ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग के अनुसार ये तीनों केस पंचमाला थाना में  किए गए हैं.

बता दें, मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह बुधवार को नौरंगा जलालपुर के दौरे पर थे. इस दौरान उनके समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच फायरिंग की घटना हुई. बताया जाता है कि करीब 60 से 70 राउंड फायरिंग हुई. घटना के बाद नौरंगा गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. बाढ़ डीएसपी मौके पर कैंप कर रहे हैं. बताया जाता है नौरंगा जलालपुर गांव में एक दबंग के द्वारा एक घर में ताला लगा दिया गया था. इसी को लेकर पूर्व विधायक अनंत सिंह गांव पहुंचे थे.

घटना पर अनंत सिंह ने दी प्रतिक्रिया

इस घटना में एक व्यक्ति को गोली लगने की भी जानकारी मिली है. वहीं फायरिंग की घटना पर मोकामा विधायक अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गयी है. अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब कोई फायरिंग करेगा तो बचाव में जवाब तो देना होगा न. फिलहाल गांव में भारी तनाव है. बाढ़ डीएसपी राकेश कुमार ने सोनू- मोनू के घर पर ही फायरिंग की बात स्वीकार की. पुलिस ने मौके से तीन खोखा भी बरामद किया है. इस गोलीबारी में छोटे सरकार भी बाल बाल बच गए हैं.

दोनों पक्षों के बीच बना हुआ तनाव

गोलीबारी की घटना से कुछ समय तक मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया था. फायरिंग करने का आरोप सोनू मोनू गिरोह पर लगा है. घटना के बाद मौके पर पांच थानों की पुलिस पहुंची और मामले को नियंत्रण में किया. जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक गांव के लोगों के शिकायतों के निराकरण के लिए पहुंचे थे. वहां वह लोगों की बात सुन रहे थे, तभी अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी. बताया जा रहा है कि विधायक के काफिले पर गोलीबारी की गई थी. दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है.

Popular Articles