
CM Hemant Soren and Kalpana Soren’s Simple Tea Stop at a Small Hotel in Kasmar, Bokaro #jharkhand
मुख्यमंत्री का सादगी भरा अंदाज़!
कसमार में मंगलवार को एक अलग ही नज़ारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ कसमार–नेमरा रोड स्थित गुड्डू होटल पहुंच गए।
छोटे से होटल में मुख्यमंत्री ने करीब आधे घंटे तक स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लिया। इस दौरान कल्पना सोरेन ने अपने हाथों से चाय बनाई। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी को अपने बीच देखकर स्थानीय लोग भी हैरान रह गए। देखते ही देखते होटल के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई—कोई तस्वीर लेने तो कोई वीडियो बनाने में लगा था।
सादगी का यह पल लोगों के कैमरों में कैद हो गया।
#HemantSoren #KalpanaSoren #Kasmar #Jharkhand #AbuaNews #मुख्यमंत्री #कल्पनासोरेन #कसमार #झारखंड




