Saturday, March 14, 2026

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

झारखंड विस चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए तैयारियां जोरों पर, 14705 होमगार्ड जवानों की होगी प्रतिनियुक्ति

Ranchi :   झारखंड विधानसभा चुनाव में 14705 होमगार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ति होगी. होमगार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ति 16 दिनों के लिए होगी. इसको लेकर आईजी अभियान ने होमगार्ड डीजी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है. लिखे गये पत्र में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए काफी अधिक संख्या में बलों की प्रतिनियुक्ति की आवश्यकता होगी. इसको लेकर झारखंड के सभी जिलों में उपलब्ध कुल 21007 होमगार्ड के जवानों में से 70% यानी 14705 होमगार्डों को चुनाव ड्यूटी में प्रतिनियुक्त किया जाना आवश्यक प्रतीत हो रहा है.

कुल 14705 होमगार्ड को चुनाव ड्यूटी में लगाया जायेगा

बता दें रांची से 1355, खूंटी से 436, गुमला से 633, सिमडेगा से 433, लोहरदगा से 477, पलामू से 1093,  लातेहार से 505, गढ़वा से 445, हजारीबाग से 488, रामगढ़ से 624, चतरा से 752, कोडरमा से 285, गिरिडीह से 637, धनबाद से 764, बोकारो से 963, देवघर से 449, जामताड़ा से 356, दुमका से 351, साहेबगंज से 537, गोड्डा से 449, पाकुड से 353, जमशेदपुर से 949, चाईबासा से 774, सरायकेला से 599 यानी कुल 14705 होमगार्ड को चुनाव ड्यूटी में लगाया जाएगा.

Share This Post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles