
Jharkhand Medical Counseling: दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी, 287 छात्रों को MBBS-BDS-BHMS में मिली सीट
JCECEB ने जारी किया प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, 18 सितंबर तक डाउनलोड करना होगा अलॉटमेंट लेटर और पूरा करना होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

रांची। झारखंड में मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर है। राज्य कोटे की मेडिकल सीटों पर चल रही दूसरे राउंड की ऑनलाइन काउंसिलिंग के तहत सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद यानी JCECEB ने दूसरे चरण का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया है।
इस राउंड में MBBS, BDS और BHMS पाठ्यक्रमों के लिए कुल 287 छात्र-छात्राओं को सीट आवंटित की गई है। जिन अभ्यर्थियों को सीट मिली है, उन्हें अब तय समय के अंदर आगे की एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
18 सितंबर तक डाउनलोड करना होगा अलॉटमेंट लेटर
दूसरे राउंड में सीट पाने वाले उम्मीदवार 18 सितंबर तक अपना प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद निर्धारित संस्थान में जाकर एडमिशन से जुड़ी जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
सीट मिलने के बाद अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और नामांकन भी 18 सितंबर तक पूरा किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह है कि वे तय समय सीमा के भीतर सभी जरूरी दस्तावेज और औपचारिकताएं पूरी कर लें।
बची सीटों के लिए होगा तीसरा राउंड
दूसरे राउंड की काउंसिलिंग और नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगर मेडिकल सीटें खाली रह जाती हैं, तो उन्हें भरने के लिए तीसरे राउंड की ऑनलाइन काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी।
तीसरे चरण में बची हुई सीटों के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों को दोबारा सीट आवंटित की जाएगी। ऐसे में जिन छात्रों को इस राउंड में सीट नहीं मिली है, उन्हें अगले चरण की काउंसिलिंग से जुड़ी अपडेट पर नजर रखनी होगी।




