योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम अब होगा ‘परशुरामपुरी’

0
61
Share This Post
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदल दिया है। जलाबाबाद को अब परशुरामपुरी के रूप में जाना जाएगा। भगवान परशुराम की जन्मस्थली होने की वजह से इसका नाम बदलने की लंबे समय से मांग की जा रही थी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य में एक और ऐतिहासिक नाम परिवर्तन को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट के फैसले के तहत शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद का नाम बदलकर अब परशुरामपुरी कर दिया गया है। सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर निर्णय की जानकारी दी।

भगवान परशुराम की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध है क्षेत्र

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, जलालाबाद को भगवान परशुराम की जन्मस्थली के रूप में जाना जाता है। पौराणिक ग्रंथों और धार्मिक मान्यताओं में भी इस स्थान का उल्लेख मिलता है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और निवासियों की लंबे समय से मांग थी कि इस नगर का नाम भगवान परशुराम के नाम पर रखा जाए, जिसे अब सरकार ने मंजूरी दे दी है।

सरकार ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

राज्य सरकार के अनुसार, नगर पालिका परिषद जलालाबाद के अंतर्गत आने वाले कस्बे का नाम बदलकर परशुरामपुरी किए जाने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है। इसके साथ ही अब सरकारी रिकॉर्ड और प्रशासनिक दस्तावेजों में भी इस नगर की नई पहचान परशुरामपुरी के रूप में दर्ज की जाएगी।

पहले भी बदले जा चुके हैं कई शहरों के नाम

यह पहली बार नहीं है जब उत्तर प्रदेश सरकार ने किसी शहर या कस्बे का नाम बदला हो। इससे पहले इलाहाबाद का नाम प्रयागराज, फैजाबाद का नाम अयोध्या, मुगलसराय का नाम पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर और झांसी रेलवे स्टेशन का नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन किया जा चुका है। हाल के वर्षों में गोरखपुर, हरदोई और फिरोजाबाद समेत कई जिलों में भी विभिन्न स्थानों के नाम बदले गए हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here