भारत-अमेरिका वार्ता: पश्चिम एशिया पर चर्चा, शांति पर जोर

0
239
Share This Post

Trump Calls PM Modi! West Asia Discussed, Emphasis on Peace

रांची-टीम अबुआ

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump से फोन पर बातचीत हुई। पश्चिम एशिया की स्थिति पर उपयोगी चर्चा हुई।भारत जल्द से जल्द तनाव कम करने (De-escalation) और शांति बहाली का समर्थन करता है। होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) का खुला, सुरक्षित और सभी के लिए सुलभ रहना पूरी दुनिया के लिए बेहद आवश्यक है। दोनों देशों ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के प्रयासों को लेकर लगातार संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ क्यों अहम?

बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने Strait of Hormuz के महत्व पर भी जोर दिया। यह दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस जलडमरूमध्य का खुला, सुरक्षित और सभी के लिए सुलभ रहना पूरी दुनिया के हित में है

शांति और स्थिरता पर सहमति

दोनों देशों के नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि वे पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार संपर्क में रहेंगे।यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है और इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था, खासकर तेल बाजार पर भी पड़ सकता है।

भारत की भूमिका क्या?

भारत पारंपरिक रूप से एक शांति समर्थक राष्ट्र रहा है और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर संतुलित कूटनीति अपनाता है। पश्चिम एशिया में शांति कायम रखने के लिए भारत की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि यहां लाखों भारतीय काम करते हैं और भारत की ऊर्जा जरूरतें भी इसी क्षेत्र से पूरी होती हैं।

भारत और अमेरिका के बीच यह बातचीत संकेत देती है कि वैश्विक शक्तियां अब टकराव के बजाय संवाद और समाधान की दिशा में आगे बढ़ना चाहती हैं। आने वाले दिनों में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि ये कूटनीतिक प्रयास जमीन पर कितना असर डालते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here