‘Sarke Chunariya’ Row: Apologies Come Late, But Who Is Diluting Indian Culture for Cheap Popularity?
विवाद, माफी और बड़ा सवाल
फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनरिया तेरी सरके’ को लेकर उठे विवाद ने एक बार फिर बॉलीवुड और भारतीय समाज के बीच चल रही खींचतान को उजागर कर दिया है। इस गाने में कथित तौर पर अश्लील और डबल मीनिंग लिरिक्स, महिलाओं की आपत्तिजनक प्रस्तुति और सस्ती लोकप्रियता के लिए बनाए गए विजुअल्स को लेकर सोशल मीडिया से लेकर संसद तक हंगामा मचा।
जहां एक ओर अभिनेत्री नोरा फतेही और सिंगर मांगली को इस विवाद में घसीटा गया, वहीं दूसरी ओर सवाल यह भी उठने लगा कि आखिर भारतीय सिनेमा अपनी ही संस्कृति को क्यों नुकसान पहुंचा रहा है?

सरकार का रुख: बैन और चेतावनी
लोकसभा में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्पष्ट किया कि इस गाने पर कार्रवाई की गई है और इसे प्लेटफॉर्म्स से हटाया गया है। उन्होंने कहा कि फ्रीडम ऑफ स्पीच का मतलब पूर्ण स्वतंत्रता नहीं है, बल्कि समाज और संस्कृति के अनुसार सीमाएं तय होनी चाहिए। यह बयान सिर्फ एक गाने तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे मनोरंजन उद्योग के लिए एक संदेश है कि कंटेंट की आज़ादी के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी है।

विवाद कैसे शुरू हुआ?
15 मार्च को रिलीज़ हुए इस गाने ने कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया।
- गाने के बोलों को अश्लील और महिलाओं का ऑब्जेक्टिफिकेशन बताया गया
- कई यूजर्स और सामाजिक संगठनों ने इसे संस्कृति के खिलाफ करार दिया
- दिल्ली पुलिस तक शिकायत पहुंची
- मामला राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) तक पहुंच गया
इसके बाद आयोग ने संज्ञान लेते हुए फिल्म से जुड़े लोगों को समन जारी किया
मांगली और नोरा की माफी
विवाद बढ़ने के बाद सिंगर मांगली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर माफी मांगी। उन्होंने कहा: “अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं दिल से माफी मांगती हूं। हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं था।”

वहीं नोरा फतेही ने भी सफाई देते हुए कहा कि:
- उन्हें हिंदी लिरिक्स की जानकारी नहीं थी
- उन्होंने पहले ही मेकर्स को कंटेंट पर आपत्ति जताई थी
- गाने का हिंदी वर्जन उनकी जानकारी के बिना रिलीज किया गया
- ये गाना करीब तीन साल पहले शूट किया था, जो अब रीलिज़ हुआ
- नोरा ने यह भी कहा कि उनकी इमेज और करियर दांव पर लग गया है, और कई पोस्टर AI-जनरेटेड थे।

लेकिन असली सवाल अभी भी बाकी है…
जब विदेशी कलाकार भी भारतीय संस्कृति को लेकर सतर्कता दिखा रहे हैं, तो अपने देश के कंटेंट मेकर्स क्यों बार-बार सीमाएं लांघ रहे हैं?भारत एक सांस्कृतिक रूप से समृद्ध देश है, जहां कला और अभिव्यक्ति को हमेशा सम्मान मिला है।
लेकिन जब:
- महिलाओं को सिर्फ डांस नंबर तक सीमित किया जाता है
- गीतों में डबल मीनिंग और अश्लीलता परोसी जाती है
- और इसे “एंटरटेनमेंट” के नाम पर बेचा जाता है
तो यह सिर्फ कला नहीं, बल्कि संस्कृति का ह्रास बन जाता है।
चीप पॉपुलैरिटी का खेल?
‘मैंने नहीं लिखा गाना, डायरेक्टर को कंट्रोवर्सी चाहिए थी’ — ‘सरके चुनर तेरी सरके’ विवाद पर रकीब आलम का बड़ा दावा भी वायरल हो रहा है । आज के डिजिटल युग में वायरल होना ही सफलता का पैमाना बन गया है।
- विवाद = व्यूज
- ट्रोलिंग = ट्रेंड
- अश्लीलता = क्लिक
बॉलीवुड के कुछ निर्माता और निर्देशक इसी फॉर्मूले पर काम कर रहे हैं। “पहले विवाद पैदा करो, फिर माफी मांग लो” — यह ट्रेंड खतरनाक होता जा रहा है। यह पहली बार नहीं है जब ऐसा विवाद हुआ हो। पिछले कुछ वर्षों में कई गाने और फिल्में इसी तरह के आरोपों में घिरी हैं।
सोशल मीडिया पर गाने के बोलों को लेकर तीखी आलोचना हो रही है। इसी बीच, गाने से जुड़े बताए जा रहे लिरिक्स राइटर रकीब आलम का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने यह गाना नहीं लिखा, बल्कि सिर्फ इसका वर्ड-टू-वर्ड ट्रांसलेशन किया था। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फिल्म के डायरेक्टर को कंट्रोवर्सी चाहिए थी।
रकीब आलम ने बातचीत में दावा किया कि जब उन्हें यह गाना दिया गया, तब उन्होंने पहले ही कह दिया था कि यह गाना सही नहीं है और आगे चलकर विवाद खड़ा कर सकता है। उनके मुताबिक, उन्होंने इस प्रोजेक्ट से दूरी बनाने की भी कोशिश की थी, लेकिन बाद में निर्देशक के कहने पर मूल शब्दों का हिंदी अनुवाद कर दिया गया।

रकीब आलम के मुताबिक, यह गाना फिल्म के डायरेक्टर का वर्जन था। उन्होंने कहा कि उन्होंने शुरुआत में ही इस गाने को लिखने से इनकार कर दिया था और यहां तक कह दिया था कि “यह गाना नहीं चलेगा।” उनका कहना है कि विवादित बोलों को लेकर उनकी राय पहले से स्पष्ट थी, लेकिन इसके बावजूद गाने को उसी रूप में आगे बढ़ाया गया। विवाद बढ़ने के बाद रकीब आलम ने यह भी कहा कि गाने के लिरिक्स में उनका नाम कैसे जुड़ गया, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि गाना रिलीज होने के बाद से उन्हें लगातार फोन आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि लोग उन्हें सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, जबकि उनके अनुसार उन्होंने केवल अनुवाद का काम किया था।
सवाल यह है कि: क्या दर्शकों की पसंद ही बदल रही है? क्या सेंसर सिस्टम कमजोर हो रहा है? क्या कंटेंट क्रिएटर्स जानबूझकर विवाद खड़ा कर रहे हैं? ‘सरके चुनरिया’ विवाद ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि: समस्या सिर्फ एक गाने की नहीं, बल्कि सोच की है।नोरा फतेही और मांगली की माफी एक जरूरी कदम है, लेकिन इससे बड़ा सवाल यह है कि: क्या बॉलीवुड अब भी नहीं सीखेगा?
अगर भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर सम्मान चाहिए, तो उसे अपनी जड़ों को मजबूत रखना होगा—न कि सस्ती लोकप्रियता के लिए उन्हें कमजोर करना होगा।



