नवंबर में निकलेगा JEE Main 2023 का एप्लीकेशन फॉर्म , जानिए कब होगी परीक्षा

0
20
jee
Share This Post

JEE Main 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी इंजीनियरिंग की सबसे प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन के लिए आवेदन प्रक्रिया नवंबर महीने में शुरू कर सकता है। सीबीएसई बोर्ड सहित अन्य राज्य बोर्ड से पीसीएम (PCM) वाले छात्रों को इंजीनियरिंग की सबसे प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन का इंतजार रहता है. इस परीक्षा के लिए 12वीं उत्तीर्ण और 12वीं की परीक्षा देने वाले दोनों तरह के छात्र आवेदन कर सकते हैं. खबरों की मानें तो छात्रों का जेईई मेन का यह इंतजार खत्म होने वाला है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE Main 2023) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने वाला है. एनटीए जेईई मेन के लिए आवेदन प्रक्रिया नवंबर महीने से शुरू करेगा. जेईई मेन 2023 के आवेदन फॉर्म नवंबर के तीसरे सप्ताह तक jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here