Top 5 This Week

Related Posts

बिना ब्लाउज बनारसी साड़ी में उर्वशी रौतेला का बोल्ड अंदाज़, सोशल मीडिया पर छाया नया लुक

Share This Post

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला एक बार फिर अपने अनोखे फैशन स्टाइल को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो और फोटोशूट साझा किया, जिसमें वह बनारसी सिल्क साड़ी को बिना ब्लाउज के स्टाइल करती नजर आ रही हैं।

उनका यह बोल्ड और यूनिक लुक इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

साड़ी से ज्यादा चर्चा लुक की

वीडियो में उर्वशी ने नीले और सुनहरे रंग की बनारसी सिल्क साड़ी पहनी हुई है, जिसमें गोल्डन धागों से खूबसूरत फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई है। उन्होंने साड़ी को उल्टा पल्लू स्टाइल में कैरी किया और ब्लाउज के बिना ही अपने लुक को स्टाइलिश तरीके से प्रस्तुत किया।

इस दौरान उन्होंने अपनी टोन्ड बैक और पाठी पर पहना भारी रूबी नेकलेस फ्लॉन्ट किया, जिसने उनके पूरे लुक को और भी ग्लैमरस बना दिया।

करोड़ों का नेकलेस बना आकर्षण

उर्वशी के इस फोटोशूट में उनकी पीठ पर सजा भारी और महंगा रूबी नेकलेस सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बना। कहा जा रहा है कि इस तरह का ज्वेलरी पीस बेहद महंगा होता है और अक्सर हाई-फैशन फोटोशूट में इस्तेमाल किया जाता है।

सोशल मीडिया पर छाया लुक

उर्वशी के इस नए अवतार को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोगों ने उनके फैशन सेंस और कॉन्फिडेंस की तारीफ की है, तो वहीं कुछ लोगों ने इसे एक नया और साहसी फैशन एक्सपेरिमेंट बताया है।

उर्वशी रौतेला अक्सर अपने लक्जरी लाइफस्टाइल, महंगे आउटफिट्स और ग्लैमरस फोटोशूट के कारण चर्चा में रहती हैं। इस बार उनका यह ‘नो-ब्लाउज’ साड़ी स्टाइल भी फैशन जगत में ट्रेंड बनता दिख रहा है।

Popular Articles