Monday, March 16, 2026

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रांची में अब आसान होगा PNG कनेक्शन! प्रशासन की पहल, अवैध कनेक्शन पर भी कड़ी नजर

Share This Post

रांची के शहरी इलाकों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन अब लोगों के लिए और आसान होने जा रहा है। जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने और अवैध कनेक्शनों पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। रांची के उपायुक्त की अध्यक्षता में पेट्रोलियम कंपनियों, गैस एजेंसियों और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर में PNG कनेक्शन की प्रक्रिया को सरल बनाने और शिकायतों के त्वरित समाधान पर चर्चा की गई।

📞 शिकायत या जानकारी के लिए जारी हेल्पलाइन

बैठक में यह भी तय किया गया कि उपभोक्ता अपनी समस्या या सुझाव सीधे हेल्पलाइन नंबरों पर दर्ज करा सकते हैं।

  • 1800-123-121111 – पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन और नेटवर्क से जुड़ी जानकारी
  • 9430328080 – ‘अनुभव साथी’ हेल्पलाइन (PNG से संबंधित शिकायत/सुझाव)

अपार्टमेंट और सोसाइटी में प्राथमिकता

प्रशासन का कहना है कि शहर में पहले अपार्टमेंट और हाउसिंग सोसाइटी में PNG कनेक्शन देने पर प्राथमिकता दी जा रही है। इससे गैस सिलेंडर पर निर्भरता कम होगी और उपभोक्ताओं को सुरक्षित तथा सुविधाजनक गैस आपूर्ति मिल सकेगी। रांची स्थित सिंह मोड़ के हरीश इंक्लेव में रहने वाली GAIL उपभोक्ता श्रीमती गुड़िया का कहना है कि गैस आपूर्ति के इस मुश्किल दौर में पाइप्ड गैस से हमें काफी फायदा मिल रहा है । सिलेंडर की मारामारी में हम काफी इस चिंता से मुक्त हैं कि सिलेंडर खत्म हो गया तो हम क्या करेंगे ।

अवैध कनेक्शन पर होगी कार्रवाई

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि यदि कहीं अवैध गैस कनेक्शन या अनियमितता की सूचना मिलती है तो तुरंत जांच कर कार्रवाई की जाए। साथ ही कंपनियों को यह भी निर्देश दिया गया कि वे उपभोक्ताओं के साथ बेहतर संवाद स्थापित करें और शिकायतों का तेजी से समाधान करें।

प्रशासन और कंपनियों की संयुक्त पहल

जिला प्रशासन का मानना है कि इस पहल से शहर में PNG नेटवर्क का विस्तार तेज होगा और लोगों को सुरक्षित, सस्ती और निरंतर गैस आपूर्ति मिल सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles