Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: 636 बोलेरो और 859 अपाचे बाइक को सीएम हेमंत सोरेन ने दिखाई हरी झंडी

रांची:
झारखंड पुलिस को आधुनिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पुलिस को स्वीकृत 1255 महिंद्रा बोलेरो और 1699 दोपहिया टीवीएस अपाचे वाहनों में से 636 बोलेरो और 859 अपाचे बाइक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की कार्य क्षमता, प्रतिक्रिया समय और गश्त व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। इससे अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को बड़ी मदद मिलेगी।

पुलिस व्यवस्था को आधुनिक बनाने की पहल

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिलों में संयुक्त थाना भवनों के ऑनलाइन शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि यह पहल राज्य की पुलिस व्यवस्था को आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला (Forensic Science Laboratory) के लिए 9 वैज्ञानिक सहायकों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।

25 साल में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में वाहन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य बनने के बाद शायद यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में पुलिस वाहनों को एक साथ पुलिस थानों को सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि यह योजना पहले चरण का हिस्सा है और दूसरा चरण भी जल्द पूरा किया जाएगा

बदलते अपराध से निपटने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में राज्य में कई नए थाने बने हैं और पुलिस बल की संख्या भी बढ़ी है, लेकिन इसके साथ ही अपराध के तरीके भी बदल रहे हैं और नई तकनीकों का इस्तेमाल हो रहा है। इन्हीं चुनौतियों को देखते हुए झारखंड पुलिस लगातार आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रशिक्षण और नए संसाधनों के साथ खुद को मजबूत कर रही है।

पुलिस जवानों को मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री ने झारखंड पुलिस के अधिकारियों और जवानों के साहस, समर्पण और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि नए संसाधनों और तकनीकों से राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी और अपराधियों में कानून का भय बढ़ेगा। अंत में उन्होंने कहा, “झारखंड पुलिस विभाग को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।”

Share This Post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles