Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • त्योहारों से पहले सोना खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, हॉलमार्किंग फीस ₹45 से बढ़कर ₹75 हुई
    by Team Abua
    September 16, 2026
  • झारखंड में गंभीर बीमारियों से निपटने का नया मॉडल, कैंसर-शुगर से लेकर BP तक की होगी एक साथ रोकथाम
    by Team Abua
    September 16, 2026
  • क्या ठेले-रेहड़ी वालों से भी कटेगा UPI चार्ज? जानिए किन दुकानदारों पर लागू होगा MDR
    by Team Abua
    September 16, 2026
  • झारखंड–ऑस्ट्रेलिया साझेदारी पर जोर: शिक्षा, खनिज और निवेश पर अहम चर्चा। #jharkhand
    by abua news jharkhand
    September 16, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

Jharkhand

छठ महापर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन

By abua news jharkhand
October 30, 2022 2 Min Read
0
Share This Post

30 अक्टूबर 2022 : हटनिया तालाब: मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के साथ दिया अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन एवं दोनों बेटे के साथ छठ व्रतियों के बीच पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य देकर आस्था के महापर्व छठी मैया की पूजा की। मुख्यमंत्री ने भगवान भास्कर से झारखंडवासियों की सुख, समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री आज शाम सपरिवार रांची के नक्षत्र वन स्थित हटनिया तालाब पहुंचे तथा सैकड़ों व्रतियों के बीच छठ पूजा में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महापर्व सूर्य भगवान की आराधना के लिए जाना जाता है। छठ महापर्व प्रकृति की पूजा का प्रतीक है। प्रकृति पर आस्था और उससे जुड़ाव भारतीय संस्कृति की परंपरा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी माताएं-बहने 72 घंटे का व्रत रखकर भगवान भास्कर की आराधना करती हैं। यह हजारों साल पुरानी अद्भुत परंपरा है। यह समर्पण, सात्विकता, आस्था और स्वच्छता का एक बड़ा उदाहरण है। मैं इस परंपरा को शीश झुका कर नमन करता हूं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठी मैया से प्रार्थना है कि सभी सुखी हो, सब निरोगी रहें, छठी मैया सबका मंगल और कल्याण करें।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन ने हटनिया तालाब में डिप्टीपाड़ा निवासी छठ व्रती श्री विनोद कुमार वर्मा एवं दीनदयाल नगर निवासी छठ व्रती श्री शिवनारायण राम के परिजनों के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर अपनी श्रद्धा अर्पित की। मालूम हो कि छठ व्रती श्री विनोद कुमार वर्मा कचहरी चौक स्थित राजस्थान कालेवालय के बगल में पान की दुकान चलाते हैं वहीं श्री शिवनारायण राम पथ निर्माण विभाग में दर्जी का काम करते हैं।

कोरोना संक्रमण से मिली राहत ने बढ़ाया महापर्व का उत्साह

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व के अवसर पर हर तरफ भक्ति का रंग कुछ अलग ही दिखाई पड़ा। कोरोना महामारी के कारण जहां पिछले वर्ष महिलाओं ने सीमित रूप में ही व्रत किया था, वहीं इस बार कोरोना से राहत मिलने की स्थिति में फिर वही पुरानी उत्साह और जोश के साथ छठ का पर्व मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने भगवान भास्कर से प्रार्थना किया कि इसी उत्साह और उमंग के साथ हमारी सभी परंपराएं आगे बढ़ती रहें। सभी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं पर भगवान भास्कर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें।

HOME YOUTUBE

    Tags:

    #chath#hemant soren#jharkhand news#jharkhandchath
    Author

    abua news jharkhand

    Follow Me
    Other Articles
    aadiwasi ekta manch
    Previous

    आदिवासी एकता मंच का 23 नवंबर से कोल्हान में आर्थिक नाकेबंदी,कारण जानें…

    ARRESTED MAN
    Next

    जमशेदपुर के फरार आरोपी सुमित नाग को पुलिस ने हथियार के साथ  किया गिरफ्तार ,जाने पूरा मामला

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • त्योहारों से पहले सोना खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, हॉलमार्किंग फीस ₹45 से बढ़कर ₹75 हुई
        by Team Abua
        September 16, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • त्योहारों से पहले सोना खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, हॉलमार्किंग फीस ₹45 से बढ़कर ₹75 हुई
      • झारखंड में गंभीर बीमारियों से निपटने का नया मॉडल, कैंसर-शुगर से लेकर BP तक की होगी एक साथ रोकथाम
      • क्या ठेले-रेहड़ी वालों से भी कटेगा UPI चार्ज? जानिए किन दुकानदारों पर लागू होगा MDR
      • झारखंड–ऑस्ट्रेलिया साझेदारी पर जोर: शिक्षा, खनिज और निवेश पर अहम चर्चा। #jharkhand
      • ₹5 हजार से ₹1 लाख तक UPI पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज? MDR को लेकर दूर करें पूरा कंफ्यूजन

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP