झारखण्ड सरकार ने मजदूरों के हित में लिया फैसला ,अब न्यूनतम मजदूरी दर 400 रु. प्रतिदिन

0
38
daily wages workers
Share This Post

राज्य सरकार ने मजदूर वर्ग के लिए सोचा और उनके हित में फैसला लिए ,झारखण्ड में न्यूनतम मजदूरी दर अब बढ़ा दी गई है।  झारखण्ड के मजदूर वर्ग इस दिन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे ,सरकार के इस फैसले से मजदूर वर्ग में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी. श्रम विभाग के सह आयुक्त धनंजय सिंह ने कहा- डेली बेसिस पर कार्यरत मजदूरों और कर्मचारियों को भी न्यूनतम 400.86 रुपए रोजाना मजदूरी मिलेगी। इसी तरह अकुशल कर्मचारी को 8977.48 रुपए मिल रहा था, अब बढ़ोतरी होने के बाद उन्हें 10915.71 रुपए मिलेंगे। न्यूनतम मजदूरी में 71.22 रुपए की वृद्धि की गई है। राज्य के श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ा दी गई है। अब किसी भी श्रमिक को कम से कम 400.86 रुपए प्रतिदिन देना है। इससे पहले मजदूरों को 329.68 रुपए सरकारी मजदूरी देने का प्रावधान था। श्रम विभाग ने न्यूनतम मजदूरी की दरों को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। मजदूरी की नई दर की घोषणा करते हुए श्रम विभाग ने इसे एक अक्टूबर 2022 से प्रभावी किया है। इसमें 8 जनवरी 2020 से मिल रही मजदूरी दर में परिवर्तन करते हुए सभी मजदूरों के वेतन में बढ़ोतरी करने का निर्देश दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here