Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

Abua News Jharkhand Abua News Jharkhand

VOICE OF JHARKHAND

  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • झारखंड में परिसीमन के असर पर आदिवासी प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला, राष्ट्रपति को रिपोर्ट भेजने की मांग
    by Team Abua
    September 15, 2026
  • रांची में फिर शुरू होगा HEC का HTI? युवाओं को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण, रोजगार के बढ़ेंगे मौके
    by Team Abua
    September 15, 2026
  • रांची में नगर निगम की करीब 27 एकड़ जमीन अतिक्रमण मुक्त, अब बनेंगे वेंडिंग जोन, पार्क और लाइब्रेरी
    by Team Abua
    September 15, 2026
  • हटिया रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति की कमान फिर नंदन यादव को, इंद्रजीत सिंह बने सचिव
    by Team Abua
    September 15, 2026
  • Home
  • India
  • Jharkhand
  • International
  • Latest News
  • Trending News
  • Travel & Culture
  • Editor’s POV
  • Sports
  • Education
  • Reader’s Column
  • CM Desk
Buy Now
Close

Search

jharkhand grain bank
Jharkhand

बैंक और ग्रामीणों के बीच सेतु का कार्य कर रहा एफएलसीसी (वित्तीय साक्षरता केंद्र काउंसलर)

By abua news jharkhand
October 28, 2022 4 Min Read
0
Share This Post

राज्य में पहली बार झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक (JRGB) और जेएसएलपीएस के सहयोग से सखी मंडल की महिलाओं को एफएलसीसी के तौर पर काम करने का मौका मिला है

कैम्प लगाकर बचत खाता, बीमा एवं अन्य बैंक संबंधित योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं ग्रामीणों को एफएलसीसी के द्वारा दी जा रही है

इस पहल के जरिए ग्रामीण महिलाओं को बैंकिंग के क्षेत्र में आजीविका के अवसर कराया जा रहा है उपलब्ध

रांची। ग्रामीण झारखंड की तस्वीर अब बदलती नजर आ रही है। अब ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने में सखी मण्डल की माहिलाएं अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। ग्रामीणों को बैंकिंग से जुड़ी तकनीक की जानकारी देने एवं जागरूक करने के लिए झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक और जेएसएलपीएस की संयुक्त पहल से सखी मण्डल की चयनित महिलाओं को एफएलसीसी (वित्तीय साक्षरता केंद्र काउंसलर) के रूप में तैयार किया गया है। एफएलसीसी आमतौर पर सेवानिवृत्त बैंकिंग अधिकारी होते हैं। झारखंड में पहली बार झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक और जेएसएलपीएस के सहयोग से सखी मंडल के सदस्यों को एफएलसीसी के रूप में काम करने का मौका मिल रहा है। बैंकिंग सेवा को ग्रामीणों तक पंहुचाने की यह एक अभिनव पहल है।

पूरी प्रक्रिया के तहत किया जाता है एफएलसीसी का चयन

समूह के सदस्य, जो बैंक सखी का काम कर चुकी हैं (बैंक सखी एक प्रशिक्षित एसएचजी सदस्य हैं, जो ग्रामीण महिलाओं को बैंक लिंकेज फॉर्म भरने, एसएचजी बचत खाता खोलने, व्यक्तिगत बचत खाता, बैंकों में लेनदेन करने और बैंकों से संबंधित किसी भी अन्य सेवा जैसे बैंकिंग लेनदेन करने में सहायता करती है।) जिनके पास स्नातक की डिग्री है और जिन्हें स्थानीय भाषा में पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आता हो। इन महिलाओं का चयन एफएलसीसी के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होता है।

बिरानी के जीवन में समूह के साथ से आया बदलाव…

बिरानी टूटी, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के खूंटी शाखा में वित्तीय साक्षरता केंद्र काउंसलर (एफएलसीसी) हैं। खूंटी के मुरहू प्रखंड की सुरंडा गांव की बिरानी, एफएलसीसी के तौर पर वित्तीय साक्षरता शिविर द्वारा बैंक खाता खोलने, बीमा योजनाएँ और व्यवसाय करने के लिए संयुक्त या व्यक्तिगत ऋण जैसी सुविधाएं प्रदान करती हैं। बिरानी ग्रामीणों को बैंकों द्वारा उपलब्ध विभिन्न वित्तीय उत्पादों की जानकारी देती हैं, जिससे उनकी खुद की भी आजीविका चल रही है। आज बिरानी की मासिक आमदनी 15,000 रुपए है।
बिरानी ने सखी मण्डल से जुड़ने के बाद चार वर्षों तक बैंक सखी के रूप में काम किया, जहाँ वित्तीय ज्ञान और विभिन्न बैंकिंग सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। बिरानी अन्य बैंक सखियों को भी प्रशिक्षण देती थी और प्रति माह लगभग 8,000 रुपये तक की आमदनी कर लेती थी।
झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उत्तीर्ण होने के बाद बिरानी का चुनाव एफएलसीसी के लिए हुआ। एफएलसीसी के रूप में कार्य करते हुए आज वह विभिन्न गांवों में प्रति माह 7 से 10 शिविर का आयोजन कर रही हैं। शिविर में वह वरिष्ठ नागरिकों और स्कूली बच्चों सहित अन्य ग्रामीणों को विभिन्न वित्तीय सेवाएं एवं जानकारियाँ प्रदान करती हैं। एक कैंप में औसतन बिरानी 40 से 50 लोगों का बीमा भी करती हैं।
बिरानी बताती हैं, “अब मेरी अपनी पहचान है। समूह में शामिल होने से पहले मैं अपनी माँ के साथ घास काटा करती थी। हालाँकि, मेरे पास स्नातक की डिग्री थी। लेकिन, तब डिग्री होने के बावजूद डिग्री लायक कोई काम नहीं था। लेकिन, एफएलसीसी के तौर पर कार्य कर आज मेरी अपनी पहचान बनी है साथ ही आमदनी सुनिश्चित हो रही है।“

अनिता कुमारी, एफएलसीसी, JRGB, रामगढ़

jharkhand gramin bank

बिरानी की तरह रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड के पलानी गांव की रहने वाली अनी
अनिता कुमारी एक साल से एफएलसीसी के तौर पर काम कर रही हैं। वह कहती हैं, “मुझे अपना काम करने में बहुत मज़ा आता है। मुझे लोगों की मदद करना और वित्तीय उत्पादों के बारे में जागरूकता बढ़ाना अच्छा लगता है। मैंने खुद भी सभी बीमा योजनाएं ली हैं। एक कैंप में मैं औसतन 40-45 लोगों का बीमा करती हूं। लोग मेरे पास वित्त संबंधी सुझाव लेने आते हैं। मैंने अपनी खुद की पहचान बनाई है और महीने के 15,000 रुपये की आमदनी कर रही हूँ।”

एफएलसीसी ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं लेने और समझने में हो रही सहूलियत

वित्तीय साक्षरता केंद्र काउंसलर की पहल से जहां एक तरफ कार्यरत एफएलसीसी अपनी आजीविका सुनिश्चित कर रही हैं, वहीं ग्रामीणों को भी बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेना आसान हुआ है।
श्री ए के प्रसाद, मुख्य प्रबंधक, वित्तीय समावेशन, जेआरजीबी, खूंटी ने बताया कि एसएचजी सदस्यों की स्थानीय भाषा में अच्छी पकड़ है, जो लोगों को विभिन्न वित्तीय सेवा को समझाने में मदद करती हैं।
एफएलसीसी के रूप में एसएचजी सदस्य, वित्तीय सेवा को बढ़ावा देने, आवश्यकताओं को समझने और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लोकप्रिय बनाने के लिए एक अच्छा विकल्प है।”

एफएलसीसी के रूप में एसएचजी सदस्य ग्रामीणों को लाभान्वित कर रही हैं

झारखंड के 12 अलग-अलग जिलों देवघर, गिरिडीह, कोडरमा, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, खूंटी, धनबाद और गुमला में कुल 12 एफएलसीसी कार्यरत हैं। समूह की महिलाओं के अच्छे कार्य ने जेआरजीबी को एफएलसीसी के रूप में अधिक एसएचजी सदस्यों की भर्ती के लिए प्रोत्साहित किया है। वे ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय उत्पादों पर बहुत कुशलता से जागरूकता बढ़ाती हैं और बैंक व्यवसाय बढ़ाने और ग्रामीण लोगों के बीच वित्तीय जागरूकता बढ़ाने के दोहरे उद्देश्य की पूर्ति कर रहीं है।में सक्रिय रूप से भाग लिया। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।” एसपी ने कहा।

    Tags:

    #hemant soren#jharkhand news#jrgb
    Author

    abua news jharkhand

    Follow Me
    Other Articles
    orissa witchcraft
    Previous

    डायन बता कर महिला की हत्या आरोप में 33 गिरफ्तार

    HEMANT SOREN
    Next

    रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों को नेत्रदान के लिए किया जागरूक

    No Comment! Be the first one.

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Recent Posts

      • झारखंड में परिसीमन के असर पर आदिवासी प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला, राष्ट्रपति को रिपोर्ट भेजने की मांग
        by Team Abua
        September 15, 2026
      • Nostradamus Predictions
        विश्व युद्ध सहित 6 हज़ार से भी अधिक भविष्यवाणी करने वाले इस व्यक्ति की 2023 में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी को जानिये
        by abua news jharkhand
        September 20, 2022
      • jharkhand congress
        एकबार फिर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की समर्थन की राह पर झारखंड कांग्रेस
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022
      • sbi recruitment 2022
        SBI लाया बम्पर बहाली : 5000 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों के लिए जल्दी करें आवेदन
        by abua news jharkhand
        September 21, 2022

      Search...

      Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

      • Facebook
      • X
      • Instagram
      • LinkedIn

      Latest Posts

      • झारखंड में परिसीमन के असर पर आदिवासी प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला, राष्ट्रपति को रिपोर्ट भेजने की मांग
      • रांची में फिर शुरू होगा HEC का HTI? युवाओं को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण, रोजगार के बढ़ेंगे मौके
      • रांची में नगर निगम की करीब 27 एकड़ जमीन अतिक्रमण मुक्त, अब बनेंगे वेंडिंग जोन, पार्क और लाइब्रेरी
      • हटिया रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति की कमान फिर नंदन यादव को, इंद्रजीत सिंह बने सचिव
      • झारखंड में 16 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश, 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; येलो अलर्ट

      Pages

      • About
      • Contact
      • Stories
      • Typography
      • Terms and conditions

      Contact

      Phone

      +91 91556 65558

      Email

      abjnewsbhrjhk@gmail.com

      Location

      Latma, Ranchi, India, 834003

      Copyright 2026 — Abua News Jharkhand. All rights reserved. Abua Media LLP