हेमंत सोरेन का ऐलान..सरकारी कार्यालयों में गृहरक्षकों की तैनाती होगी अनिवार्य

0
19
home guard jharkhand
Share This Post

हेमंत सोरेन की सरकार झारखण्ड के होम गार्डो के लिए खुशखबरी लेकर आई है। सरकार ने ऐलान किया है की सभी सरकारी कार्यालयों व आवासों में सरकारी होम गार्ड की ही नियुक्ति की जाएगी। गृह विभाग ने 12 अप्रैल 2021 व 27 अगस्त 2022 को एक पत्र जारी किया था कि राज्य सरकार के किसी भी विभाग में सुरक्षा कार्य के लिए निजी सुरक्षा गार्डों को नहीं लगाएं और आवश्यकतानुसार गृह रक्षकों को ही प्रतिनियुक्ति पर लेकर सुरक्षा कार्य में लगाएं। गृह रक्षा वाहिनी सह अग्निशमन की एडीजी सुमन गुप्ता ने गृह रक्षा वाहिनी के सभी जिला समादेष्टा को सख्त आदेश दिया है कि वैसे सरकारी कार्यालय जहां निजी सुरक्षा गार्ड लगाए गए हैं, वहां उनके स्थान पर गृह रक्षकों की तैनाती सुनिश्चित कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here