रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी करने वालों पर सख्ती बढ़ा दी है।
अगर आप ऑटो-फिल टूल, स्क्रिप्ट या किसी भी तरह का शॉर्टकट इस्तेमाल करते हैं, तो सिस्टम इसे तुरंत पकड़ सकता है। रेलवे का एल्गोरिदम अब टाइपिंग की स्पीड और लॉगिन पैटर्न से पहचान लेगा कि बुकिंग इंसान कर रहा है या मशीन। इतना ही नहीं आधे घंटे में बार-बार लॉगिन करने पर आपकी ID 24 घंटे के लिए ब्लॉक हो सकती है। साथ ही अलग-अलग डिवाइस से बार-बार लॉगिन भी खतरनाक हो सकता है।
सावधान, आपकी IRCTC की ID हो जाएगी ब्लॉक ! #irctc #id #block #india #booking #scam



